Bokaro : बिजली संकट पर भड़के गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, अधिकारियों को लगाई फटकार

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में लगातार ट्रांसफॉर्मर जलने और बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने चास स्थित बिजली आपूर्ति मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जनता द्वारा लगातार मिल रहे फोन कॉल और बढ़ती परेशानी को देखते हुए सांसद महोदय ने मौके पर अध

Jul 19, 2025 - 14:23
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-19-at-7.23.54-PM.jpeg

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में लगातार ट्रांसफॉर्मर जलने और बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने चास स्थित बिजली आपूर्ति मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

जनता द्वारा लगातार मिल रहे फोन कॉल और बढ़ती परेशानी को देखते हुए सांसद महोदय ने मौके पर अधिकारियों से सख्त लहजे में बात की और तत्काल समाधान की मांग की।

मौके पर कसमार प्रखंड के पिरगुल, मधुकरपुर, टांगटोना, जरीडीह के गाईछन्दा, पथूरिया, गोमो, चंदनकियारी, खेतको, चंद्रपुरा समेत अन्य क्षेत्रों से आए खराब ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल मरम्मत के लिए रवाना किया गया।

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा

"जनता की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी नहीं की जा सकती। अगर बिजली विभाग अब भी लापरवाही करेगा, तो आंदोलन तय है।" जब सरकार बिजली बिल में कोई कोताही नहीं करती तब उपभोक्तों को भी सुविधा मिलनी चाहिए

आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष श्री सचिन महतो ने कहा

"जनता के हर मुद्दे पर आजसू पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। बिजली संकट को लेकर हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।"

मौके पर उपस्थित आजसू नेता अश्वनी महतो, बंकू बिहारी सिंह, चंदन सिन्हा, संतु सिंह, बबलू महतो, बिरेंद्र हरि, दीपक महतो, कमलेश महतो, मिथलेश कुमार, अभय शर्मा, पप्पू सिंह, राजेश बोराल, मोहित सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User