Bokaro : सावन प्रकृति और संस्कृति से जोड़ता है : डॉ परिंदा सिंह

1.पूजा बैद बनी सावन क्वीन2.रोटरी क्लब चास ने मनाया सावन महोत्सव रोटरी क्लब चास ने चीरा चास स्थित रोटरी भवन में सावन महोत्सव भव्य रूप से मनाया। महिला सदस्यों ने श्रृंगार करते हुए, पारंपरिक परिधान पहन कर गीत संगीत पर थिरकती नजर आई। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी रचाई हुई थी। रोटरी क्लब चास की अध्यक

Jul 31, 2025 - 09:32
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-31-at-1.40.32-PM-scaled.jpeg

1.पूजा बैद बनी सावन क्वीन
2.रोटरी क्लब चास ने मनाया सावन महोत्सव

रोटरी क्लब चास ने चीरा चास स्थित रोटरी भवन में सावन महोत्सव भव्य रूप से मनाया। महिला सदस्यों ने श्रृंगार करते हुए, पारंपरिक परिधान पहन कर गीत संगीत पर थिरकती नजर आई। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी रचाई हुई थी। रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि सावन उमंग, उल्लास एवं प्रकृति की सजीवता का पर्व है। डिंपल कौर ने कहा कि इससे पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं संस्कृति की गहराई को बढ़ावा मिलता है। डॉ परिंदा सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाता है। डॉ परिंदा ने कहा हम प्रकृति और संस्कृति दोनों से जुड़ जाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित बोकारो फाउंडेशन की अध्यक्ष नीना नारायण ने कहा की सावन महोत्सव से समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। निष्णा रस्तोगी के भक्ति गीत पर नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गोरी है कलाइयां…. और सावन में मोरनी बनके….. गाने पर जब श्वेता, अर्चना, पूनम, पूजा, मनप्रीत ने, चूड़ी जो खनके हाथों में…… गाने पर कल्याणी गुप्ता और छाया जायसवाल ने नृत्य किया तो समा बंध गया। मां और बेटी की जोड़ी के रूप में लावण्या और श्वेता, वैष्णवी और कविता के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। गोविंदा स्पेशल गानों पर आरती एवं सिद्धार्थ पारीक की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। श्वेता रस्तोगी को सर्वश्रेष्ठ एकल नृत्य के लिए और डॉ परिंदा सिंह सिद्धार्थ सिंह को सर्वश्रेष्ठ युगल नृत्य के लिए चयनित किया गया

इस अवसर पर पूजा बैद को सावन क्वीन घोषित किया गया। रोटरी क्लब चास की सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा कि सुहागन महिलाओं के लिए सावन का विशेष महत्व है। श्वेता ने कहा कि सावन महोत्सव महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है और इससे उनका तनाव भी कम होता है।

इस अवसर पर ललिता चोपड़ा, पूजा बैद‌, शैल रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, डॉ पुष्पा, रंभा सिंह, डॉ परिंदा सिंह, माधुरी सिंह, किरण कुमार, कविता मल्लिक, छाया जायसवाल, मनप्रीत कौर, जूली केड़िया, आरती पारख, राखी चौधरी, अंजना झांझरिया, बिनोद चोपड़ा, संजय बैद, मनोज चौधरी, बिनय सिंह, डॉ श्रवण कुमार, डॉ सुमन कुमार, हरबंस सिंह, चनप्रीत सिंह, संजय रस्तोगी, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User