Chitrakoot : पद्मश्री डॉ. बी के जैन के ताज में एक और सितारा

हिपोक्रेट्स लिगेसी अवॉर्ड से राज्यपाल ने किया सम्मानित चित्रकूट : परमपूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा चित्रकूट के जानकीकुंड में स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बी के जैन को नेत्र चिकित्सा एवं अंधत्व निवारण के क्षेत्र उनके द्वारा किए किए गए पांच

Jul 15, 2025 - 11:46
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-15-at-4.54.16-PM.jpeg

हिपोक्रेट्स लिगेसी अवॉर्ड से राज्यपाल ने किया सम्मानित

चित्रकूट : परमपूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा चित्रकूट के जानकीकुंड में स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बी के जैन को नेत्र चिकित्सा एवं अंधत्व निवारण के क्षेत्र उनके द्वारा किए किए गए पांच दशकों से अधिक के अद्वतीय योगदान, समर्पण और मानव सेवाकार्यों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री के लिए नामित किया था और उन्हें 27 मई 2025 को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में पद्मश्री डॉ बी के जैन के ताज में एक और सितारा लग गया, हाल ही में पद्मश्री डॉ. जैन को दिल्ली में आयोजित 8 वें टाइम्स नाउ डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा हिपोक्रेट्स लिगेसी अवॉर्ड से सम्मानित गया है। यह अवॉर्ड उनके नेत्र चिकित्सा एवं अंधत्व निवारण के क्षेत्र में अद्वतीय सेवा और समर्पण के लिए प्रदान किया गया, यह पुरस्कार देशभर के विशिष्ट चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User