CISF अग्निशमन सेवा सप्ताह का बोकारो थर्मल प्लांट में समापन
बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ (CISF) द्वारा बोकारो थर्मल प्लांट में सोमवार को समारोह आयोजित कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ अग्निशमन दल ने आग से बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया तथा डेमो के द्वारा सीपीआर (CPR) की विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान प्लांट परिसर
बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ (CISF) द्वारा बोकारो थर्मल प्लांट में सोमवार को समारोह आयोजित कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ अग्निशमन दल ने आग से बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया तथा डेमो के द्वारा सीपीआर (CPR) की विस्तृत जानकारी दी।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान प्लांट परिसर एवं आसपास के विद्यालयों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन संत पॉल मॉर्डन स्कूल के पुरस्कृत हुवे छात्रों में कोमल यादव, ऋषिका कुमारी, लखीमिनी कुमारी, मो वारिश आलम, पल्लवी कुमारी, रणवीर कुमार, केंद्रीय विद्यालय की देविका निषाद, अदितिराज मिश्रा, समीर रहमान, छबि कुमारी, सोनाली शुक्ला, सृष्टि दास, कोमल कुमारी वहीं कार्मेल स्कूल की मीनाक्षी कुमारी, आराध्या सिंह, अबू सहमा, रॉकी कुमार दास, काव्य कुमारी, इशिका कुमारी सहित हाउस ड्रिल, अग्नि सुरक्षा, एवं प्लांट में हुए प्रश्नोत्तरी और निबंधन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया ने सीआईएसएफ (CISF) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अग्निशमन दल समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर जान-माल की रक्षा करता है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के प्रति समाज में सम्मान और विश्वास होना चाहिए।
एसी फायर अरुण कुमार गिरी ने स्वागत भाषण में बताया कि सीआईएसएफ (CISF) दल ने प्रशासन के अनुरोध पर आसपास के क्षेत्रों और गांवों में आग की घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे आम जनता के बीच विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में लगभग 3469 कर्मचारियों को फर्स्ट एड और फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। सीआईएसएफ बीटीपीएस प्रबंधन के साथ मिलकर प्लांट की सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक ए.के. शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उप समादेष्टा अरुण प्रसाद, जीएम सेफ्टी सोमन मंडल, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशुन, उप निरीक्षक ए.के. सरकार, सुभाष, पलाश दत्ता, एसके पांडे, बी. मरांडी, राजीव कर्ण, प्रबंधक सुखनार टोप्पो, सुरक्षा अधिकारी पी.के. सिंह, पीए सूरज तिवारी सहित डीवीसी अधिकारी एवं सीआईएसएफ के जवान उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)