CM Yogi Adityanath का 7 दिसम्बर को अलीगढ़ दौरा

CM Yogi Adityanath कल कलेक्ट्रेट में करेंगे समीक्षा बैठक, प्रिंस पैलेस में आयोजित तिलक समारोह में भी होंगे सम्मिलित

अलीगढ़ : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का 07 दिसम्बर रविवार को अलीगढ़ का विस्तृत दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पूर्वान्ह 10ः45 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 11ः05 बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री कार द्वारा 11ः10 बजे हेलीपैड से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे और 11ः15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर 11ः15 से 12ः15 बजे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री 12ः15 बजे कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर पुनः एएमयू हेलीपैड पहुंचेंगे। वे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा 12ः40 बजे प्रिंस पैलेस, छेरत अनूपशहर रोड स्थित हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे और 12ः45 बजे वहां पहुंचेंगे। प्रिंस पैलेस में मुख्यमंत्री 12ः45 से 01 बजे तक विधायक बरौली जयवीर सिंह के सुपुत्र के तिलक समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री 01ः20 बजे प्रिंस पैलेस से प्रस्थान करेंगे।

Other Latest News

Leave a Comment