CM बनने के बाद चंपई सोरेन ने की पहली कैबिनेट बैठक, बैठक में 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन ने शपथ ले ली है। राजभवन में आज दोपहर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महागठबंधन दल के नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही चंपई सोरेन को राज्य के 12वें नए मुख्यमंत्री के रुप में नियुक्त हो गए। CM चंपई सोरेन की

Feb 02, 2024 - 05:57
Updated: 2 years ago
0 0
20240202_151029_11zon.jpg

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन ने शपथ ले ली है। राजभवन में आज दोपहर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महागठबंधन दल के नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही चंपई सोरेन को राज्य के 12वें नए मुख्यमंत्री के रुप में नियुक्त हो गए।

CM चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षा में आज पहली कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें सरकार ने तीन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई। ये प्रस्ताव इस प्रकार है..
हेमंत सोरेन सरकार में 9 से 29 फरवरी तक बुलाए गए बजट सत्र को विलोपित किया गया।
राजीव रंजन को फिर से बनाया गया झारखंड का महाधिवक्ता
5 और 6 फरवरी को होगा झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र

शपथ समारोह में शामिल हुए कई नेता और अधिकारी
मुखमंत्री चंपई सोरेन सहित मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के शपथ समारोह के दौरान कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल, विनय चौबे, विधायक प्रदीप यादव, सासंद महुआ माजी, सीता सोरेन, गुलाम अहमद मीर समेत सचिव स्तर के कई अधिकारी भी राजभवन में मौजूद रहे।

कैबिनेट बैठक के बाद CM चंपई सोरेन ने मीडिया से की बात
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सीएम के रुप में मेरा पहला दिन है। राज्य को ऊंच्चाई पर ले जाना है। हेमंत सरकार के काम-काज को आगे बढ़ाएंगे। सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत बाबू के काम काज बेहतरीन रहे। आदिवासी-मूलवासी की दर्द को उन्होंने समझा था। हेमंत की योजनाओं को तेजी से आगे लेकर जाएंगे। जनमानस के भावना को साथ लेकर चलेंगे। हमारा राज्य जल-जंगल-जमीन से घिरा हुआ है। यहां खनिज संपदा भरे हुए है। आदिवासी-मूलवासी की अस्मिता को बचाना है हम अपने फर्ज निभाएंगे। वहीं विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की साजिश जो थी उसको पूरा होने नहीं देंगे, अपने काम से जवाब देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User