Debate competition in Panchsheel PG College: रायबरेली ( Raebareli ) ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित शिक्षा के अग्रणी संस्थान पंचशील पीजी कॉलेज में मंगलवार को को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आपरेशन सिन्दूर में भारतीय मीडिया प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है। इस विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और अपने तर्क पूर्ण विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी चिंतन शक्ति का बेहतर प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है सत्य संतुलन और संवेदनशीलता इसकी विशेषता है। सम्माननीय मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डॉ सन्त लाल ने अपने वक्तव्य में कहा युद्ध के दौरान हमारी निगाहें मीडिया की तरफ लगी रहती हैं ऐसे अवसरों पर मीडिया को अपनी टी आर पी से बचना चाहिए। भारतीय मीडिया ने आपरेशन के दौरान संयम बरता और तथ्यों के आधार पर रिपोर्टिंग की आपरेशन सिन्दूर से भारतीय सेना की ताकत का एहसास हुआ। पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। यह हमला पहलगाम हमले की प्रतिक्रिया में हुआ आपरेशन सिन्दूर सब प्रकार से सफल रहा।

महाविद्यालय के संरक्षक श्री बी.एन. मौर्य ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डॉ.सन्त लाल विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अनिल कुमार ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने बड़ी ही सिद्दत से प्रतिभाग किया और कहा कि निश्चित रूप से भारतीय मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है। बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के पक्ष में आर्या पांडेय प्रथम रिया द्वितीय एवं निशा तृतीय स्थान प्राप्त किया विपक्ष में सत्यम प्रथम, नीरज द्वितीय एवं पवन तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश विश्वकर्मा ने किया। महाविद्यालय में निर्णायक की भूमिका में संदीप मौर्य, प्रेमशंकर, विनीता मिश्रा, रविकांत, राम गोपाल, अनुराग त्रिपाठी ने अहृम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन दिलीप मौर्य एवं डॉ सन्तोष विश्वकर्मा ने किया। प्रतियोगिता में समस्त प्राध्यापक/प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।










