Delhi Fire : नरेला की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज को नरेला में एक फैक्ट्री में सुबह 6.34 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस पर मौके पर 25 दमकल गाड़ियों को भे

Jul 24, 2024 - 07:50
Updated: 2 years ago
0 0
24_07_2024-delhi_fire_35_23764548_101537232_m.jpg

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज को नरेला में एक फैक्ट्री में सुबह 6.34 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस पर मौके पर 25 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

बाहरी दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक की पालिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सुबह करीब 6:35 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक पहुंची 25 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : नेपाल में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ होते ही शौर्य एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त; 5 लोगों की मौत

https://youtu.be/eoQY9H6Yewk

हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे थे कई श्रमिक

जानकारी के मुताबिक सी ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में हादसे के समय कई श्रमिक काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी श्रमिक समय रहते बाहर आ गए। नहीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते आग पास की अन्य दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में लिया।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को और अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। फिलहाल आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। करीब 50 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में पॉलिथीन बनाने के लिए माल रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैली। अब काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में है। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User