दुर्गा पूजा में सुरक्षा पुख्ता करने को धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, आपात स्थिति को नियंत्रण की दी गई बारीकी से ट्रेनिंग

दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान जिले में संभावित भीड़ और आपात परिस्थितियों से निपटने को लेकर धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के तहत विभिन्न परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। मौके पर एसएसपी प्रभात

Sep 19, 2025 - 10:53
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-19-at-4.14.59-PM.jpeg

दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान जिले में संभावित भीड़ और आपात परिस्थितियों से निपटने को लेकर धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के तहत विभिन्न परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।

मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस राघवेंद्र शर्मा, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासित तरीके से कई अभ्यास किए। वाटर कैनन से पानी की बौछार कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया गया। लाठी चार्ज और आंसू गैस के उपयोग के जरिए यह दिखाया गया कि स्थिति बिगड़ने पर पुलिस कैसे भीड़ को नियंत्रित करती है। जवानों को यह भी सिखाया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संयम और साहस के साथ कैसे कार्रवाई करनी है।

एसएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर के चौक-चौराहों, पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी मेला स्थलों पर वॉच टॉवर से निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि मॉक ड्रिल से जवानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे असली परिस्थितियों में तेज़ी से निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। उन्होंने ड्रिल का निरीक्षण किया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह इस बात की गारंटी है कि किसी भी आपात स्थिति में तैनात बल अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और तत्परता से निभा सकते हैं।

पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे दुर्गा पूजा को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें।

साथ ही, पूजा के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों से निजी वाहनों के उपयोग को कम करने और पंडालों से दूर सुरक्षित तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की भी अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User