हरलाडीह में डायरिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बोकारो थर्मल : नवाडीह प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमणीय मध्य विद्यालय, हरलाडीह में सोमवार को डीवीसी सीएसआर (CSR) एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी अस्पताल के डॉ. रीतांकर चक्रबर्ती

Apr 21, 2026 - 08:09
Updated: 3 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-4-15.jpg

बोकारो थर्मल : नवाडीह प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमणीय मध्य विद्यालय, हरलाडीह में सोमवार को डीवीसी सीएसआर (CSR) एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी अस्पताल के डॉ. रीतांकर चक्रबर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर के दौरान विशेष रूप से बढ़ती गर्मी और दूषित खान-पान से होने वाले डायरिया (दस्त) की रोकथाम पर चर्चा की गई। डॉ. चक्रबर्ती ने बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए हाथ धोने के सही तरीकों और उबले हुए पानी के सेवन की सलाह दी।

शिविर में कुल 78 छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई। परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार: विटामिन और आयरन की गोलियां तथा जरूरी प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी दवाएं वितरित की गईं, साथ ही ओआरएस (ORS) के पैकेट और स्वच्छता किट की जानकारी दी गई।

"डीवीसी सीएसआर की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी है। ऐसे आयोजनों से न केवल समय पर उपचार मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।"

इस अवसर पर मुख्य रूप से मो. कलीम अंसारी, गौतम मंडल, जीवाधन महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, डीवीसी के स्वास्थ्य कर्मी और कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User