दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने किया राजघाट का निरीक्षण

रायबरेली : दुर्गा प्रतिमा/मूर्ति विसर्जन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत राजघाट विसर्जन स्थल का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं आमजन की सुविधाओं का गहन अवलोक

Oct 03, 2025 - 05:20
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-10-02-at-11.41.30-PM.jpeg

रायबरेली : दुर्गा प्रतिमा/मूर्ति विसर्जन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत राजघाट विसर्जन स्थल का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं आमजन की सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, जल व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं के आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार वर्मा, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार व सम्बंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीएम प्रशासन-एडिशनल एसपी व एसडीएम ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बछरांवा में मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विसर्जन मार्गो, बैरिकेटिंग, साफ-सफाई, सुरक्षा के इंतज़ामों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित कराया कि मूर्ति विसर्जन पर्व सकुशल संपन्न हो। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखे जाए। उन्होंने लोगों से अपील की पर्व शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। तहसीलों में भी उप जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User