वैश्विक स्तर पर परचम लहराने वाला DXN India मना रहा अपना सिल्वर जुबली, प्रभात तारा मैदान में शानदार आयोजन

रांची : वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके डीएक्सएन इंडिया (DXN India) ने मंगलवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में अपनी सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाई। 25 वर्ष पूरे होने के इस अवसर पर रांची के प्रभात तारा मैदान में शानदार व भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों से एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।

डीएक्सएन (DXN) से जुड़े लाखों परिवारों के जीवन में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन आया है। इनमें से कई सदस्य प्रतिमाह लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। जिनमें से कई को समारोह में सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम से पूर्व होटल रेडीसन ब्लू में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

जिसमें डीएक्सएन (DXN) से जुड़े सदस्यों ने कंपनी के 25 वर्ष के पूरे होने के शानदार सफर को बताया साथ ही डीएक्सएन की हर एक खूबियों को भी बताया गया। जहां बताया गया कि डीएक्सएन विश्व स्तर पर 562 उत्पादन के साथ बाजार में मौजूद है जिसमें न्यूट्रॉनस्टिक्स, पेय पदार्थ, कॉस्मेटिक घरेलू उत्पाद और नैनो सामान समाधान शामिल है।

News Nation Bharat 1 22

डीएक्सएन (DXN) दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है जिसके आधुनिक कारखाने, मलेशिया, चीन, मैक्सिको, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल और भारत में है। डीएक्सएन ने प्रयास किया कि आर्थिक उत्पादन के साथ-साथ प्राचीन भारत के सांस्कृतिक विरासत को फिर से भारत में लौटाया जाए। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए डीएक्सएन द्वारा वन डॉलर वन चाइल्ड के तहत कुपोषित बच्चों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। डीएक्सएन की स्पिरुलिना पौष्टिक इम्यूनिटी देकर एक मिलियन बच्चों को कुपोषण दूर करता है।

News Nation Bharat 2 21

इस मौक़े पर डीएक्सएन ग्रुप के पपराजित परिवर्तन, सीइओ, सलीम शहजीर सीएमओ, डॉ राजेश सवेरा अध्यक्ष ऑफिस इंडिया, स्पेशल असिस्टेंट अध्यक्ष और आईएमडी जीजीथ एन के, आईएमडी और सीएओ दिव्य प्रकाश, सीटूओ के एम रबिक, फर्स्ट सीए b डीएक्सएन इंडिया (DXN India) प्रोफेसर के एन वसूपालैया और प्रो. कोमल कांत वशिष्ठ मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment