केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में उत्साह के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

बोकारो थर्मल: केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल में आज पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्

Apr 22, 2026 - 14:05
Updated: 3 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-2-29.jpg

बोकारो थर्मल: केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल में आज पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्राचार्य ने पृथ्वी संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है और इसकी शुरुआत हमें अपने दैनिक जीवन से करनी चाहिए।”

इस मौके पर शिक्षक हर्षित कुमार ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने ‘प्लास्टिक मुक्त जीवन’, ‘जल संरक्षण’ और ‘हरित पृथ्वी’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मोहम्मद इमरान ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभा रानी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User