Gomia News : गोमिया में 19 से 27 जनवरी तक भव्य श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन

Gomia : वृंदावन की साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी करेंगी कथा प्रवचन

Gomia : गोमिया के स्वांग कोलियरी न्यू माइनस कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 19 से 27 जनवरी तक श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी की संगीतमय कथा और वाराणसी के यज्ञाचार्य सुनील कुमार शास्त्री के सान्निध्य में होगा यज्ञ।

गोमिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वांग कोलियरी स्थित न्यू माइनस कॉलोनी के दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 19 जनवरी से 27 जनवरी तक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।

महायज्ञ के अवसर पर परम पूज्य साध्वी दीदी लक्ष्मी रामायणी जी (वृंदावन धाम) द्वारा संगीतमय कथा प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं यज्ञ का विधिवत संचालन यज्ञाचार्य सुनील कुमार शास्त्री (वाराणसी) के सान्निध्य में होगा।

News Nation Bharat 11

यज्ञ समिति के सचिव श्री विजय सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह एवं श्री परमानंद झा ने संयुक्त रूप से बताया कि नगरवासियों के उत्साहवर्धक सहयोग से यज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सीसीएल प्रबंधन के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा समिति को भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment