Gumia : पिट्स मॉडर्न स्कूल ने खो-खो स्टार लक्ष्मी मरांडी की राज्य स्तरीय चयन होने पर मनाया जश्र

पिट्स मॉडर्न स्कूल की कक्षा सप्तम की छात्रा लक्ष्मी मरांडी को 19वीं जूनियर झारखंड राज्य बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 के लिए अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा मेंआयोजित किया जाएगा। लक्ष्मी मरांडी क

Jul 10, 2025 - 12:23
Updated: 1 year ago
0 0
gomia.jpg

पिट्स मॉडर्न स्कूल की कक्षा सप्तम की छात्रा लक्ष्मी मरांडी को 19वीं जूनियर झारखंड राज्य बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 के लिए अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा मेंआयोजित किया जाएगा।

लक्ष्मी मरांडी की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के लिए एक गौरव का क्षण है और यह उनके अटूट समर्पण, एथलेटिक अनुशासन और खेल में निरंतर प्रदर्शन का प्रतीक है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा से टीम में अपनी जगह बनाई है। बोकारो जिला खो-खो संघ ने 6 जुलाई 2025 (रविवार) को सेक्टर 12/ए खो-खो मैदान (सेक्टर 12 थाने के पास) में एक दिवसीय जिला चयन ट्रायल का आयोजन किया, जहाँ लक्ष्मी मरांडी ने अपने उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन किया और उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन किया गया। विद्यालय की पी टी शिक्षिका वर्षा द्विवेदी की देखरेख में छात्रा लक्ष्मी को निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने एथलेटिक सफर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने बधाई देते हुए कहा, "लक्ष्मी की उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और हमारे स्कूल की सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम उसकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह अपने साथियों को प्रेरित करती रहेगी।" अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक, आई ई पी एल ओरिका, गोमिया और गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह पूरे पिट्स परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हमें विश्वास है कि लक्ष्मी पूरी लगन से प्रदर्शन करेगी और स्कूल व जिले का नाम रोशन करेगी "साथ ही, उन्होंने कहा कि "राज्य स्तर पर यह सम्मान दर्शाता है कि अगर प्रतिभा को सही सहयोग और मार्गदर्शन मिले, तो विद्यार्थी हर मंजिल को हासिल कर सकते हैं। पिट्स मॉडर्न स्कूल परिवार लक्ष्मी और उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User