अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

Sep 29, 2025 - 15:31
Updated: 10 months ago
0 0
up-23.jpg

रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरबख्शगंज अंतर्गत संदिग्ध ग्राम आशाराम का पुरवा, पूरेराना, सोहलिया में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए दो अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User