IMD ने दी चेतावनी! दिल्ली-एनसीआर में फिर से दिखे गा ठंड का कोहराम, तमिलनाडु और केरल में आंधी-बारिश का खतरा, इन राज्यों में अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में शीत मौसम ने एक बार फिर से दस्तक दे रही है। पिछले दो दिनों की तेज धूप के बाद अब शुक्रवार की सुबह कोहरा और ठंड ने अपना रुख दिल्ली एनसीआर की ओर कर लिया है, IMD से मिली जानकारी के अनुसार मौसम अगले एक हफ्ते तक कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इसका असर 24 जनवरी की स

Jan 24, 2025 - 07:15
Updated: 2 years ago
0 0
Delhi-Fog.jpg

दिल्ली-एनसीआर में शीत मौसम ने एक बार फिर से दस्तक दे रही है। पिछले दो दिनों की तेज धूप के बाद अब शुक्रवार की सुबह कोहरा और ठंड ने अपना रुख दिल्ली एनसीआर की ओर कर लिया है, IMD से मिली जानकारी के अनुसार मौसम अगले एक हफ्ते तक कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इसका असर 24 जनवरी की सुबह से ही नजर आ रहा हैं। 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि 25 जनवरी तक 9 डिग्री तक गिर जाने की रिपोर्ट है। मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 26-28 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे अधिकत एकम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है, साथ ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क सकता है। डॉक्टरों ने भी ठंड से बचाने के लिए आगाह किया है और ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों की माने आने वाली ठंड जान लेवा भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सोनभद्र तक घने कोहरे का कहर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। घने कोहरे के चलते यातायात को भी प्रभावित कर रहा है और ट्रेनो के समय में देरी देखने को मिल रही हैं। राजस्थान के तीन जिलों- बरां, कौराली और धौलपुर में भी घने कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। बिहार के 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है जिनमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास और गया शामिल हैं। सुबह के समय अधिक कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही हैं। जिसके कारण यातायात में अधिक मात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड में बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना !

झारखंड में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। गुमला में झारखंड का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। (शुक्रवार)24 जनवरी तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। उत्तरी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश के साथ तेज हवाओं का हाई अलर्ट जारी किया गया है। महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी जिससे ठंड बढ़ती हुई नजर आएगी। इसी प्रकार पंजाब के मौसम में भी देखा जा रहा है जहां कोहरा और बारिश का असर रहेगा।

तमिलनाडु और केरल में भी होगी हल्की-हल्की बारिश

तमिलनाडु और केरल में भी मौसम का मिजाज काफी बदल हुआ नजर आ रहा है। तूतुकुड़ी, तेन्कासी और कन्याकुमारी जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है। बाताया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक हवा की गति लगभग 35-45 किमी/घंटा तक हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर की घाटी वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है. श्रीनगर, गुलमर्ग के साथ पहलगाम में तापमान माइनस में जा चुका है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री मापा गया.जबकि कटरा और बटोत में 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 24-28 जनवरी तक शुष्क मौसम की संभावना भी जताई गई है। 29-31 जनवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User