Jagadguru Rambhadracharya : जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ी, आगरा के अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द के कारण उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य 25 जनवरी से हाथरस जिले के लाडपुर गांव में रामकथा कर रहे हैं। शुक
उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द के कारण उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य 25 जनवरी से हाथरस जिले के लाडपुर गांव में रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था। शुक्रवार को रामभद्राचार्य को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें भर्ती कराया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)