Ranchi News : तुपुदाना (हटिया) में श्री 1008 मद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान 108 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन 18 जनवरी से, बहेगी भक्ति की गंगा, तैयारियां पूरी

Ranchi : 1008 भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा में शामिल होंगे भक्त, कथा वाचक पूजनीय आरती पाठक भागवत कथा का कराएंगी अमृतपान

Ranchi : रांची के तुपुदाना (हटिया) में श्री 1008 मद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान 108 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन 18 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 25 जनवरी तक चलेगा। इस सात दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा। यह कार्यक्रम यज्ञ आचार्य शशि भूषण उपाध्याय एवं समस्त नगर निवासी के सहयोग से हो रहा है।

इस भक्तिमय कार्यक्रम में कथावाचक पूजनीय आरती पाठक भक्तों को भावगत कथा का अमृतपान कराएंगी। वहीं सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। यज्ञ आचार्य शशि भूषण उपाध्याय व आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भव्य स्टेज बनाया जा रहा है, जो दिव्य व अलौकिक होगा। जहां कथावाचक सहित अन्य गणमान्य विराजेंगे। वहीं कार्यक्रम स्थल के ठीक बगल में बड़ी संख्या में हवन कुंड बनाये गए हैँ। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन की प्रक्रिया होगी।

कार्यक्रम में आने वाले भक्तजनों को बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। जो बाहर से भक्त जन आएंगे उनके लिए ठहरने की उचित व्यवस्था है। साथ ही सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गए है। अधिक से अधिक संख्या में भक्त शामिल हो सके इसके लिए प्रचार वाहन भी लगाए गए हैँ।

कार्यक्रम की रुपरेखा व पूजन प्रक्रिया

News Nation Bharat 6 7

18 जनवरी सुबह 9 बजे से कलश यात्रा, शोभा यात्रा, नगर भ्रमण, एवं रथ यात्रा चंद्रशेखर के लिए प्रस्थान करेगी वहीं दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक कथावाचक पूजनीय आरती पाठक के द्वारा महा भागवत कथा का पाठ किया जायेगा। संध्या 6 बजे से आरती एवं भोग वितरण कार्यक्रम। प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक वैदिक पूजन और दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक महा भागवत कथा व तत्पश्चात भोग वितरण।

Other Latest News

Leave a Comment