अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की झारखंड इकाई की ओर से ‘डांडिया नाइट – 2025 ‘ का आयोजन

डांडिया की धुन पर थिरके कदम, डांडिया नाइट में दिखा शक्ति व भक्ति का महासंगम

Dandiya Night : नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा के साथ शक्ति व भक्ति का महासंगम भी देखने को मिलता है। वहीं डांडिया के बहाने आपसी सौहार्द व प्रेम को भी बल मिलता है। बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कुमार सहाय ने कही। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) की झारखंड इकाई की ओर से आयोजित नवरात्र सह डांडिया नाइट – 2025 को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय ब्लेस बैंक्वेट, नामकुम में सम्पन्न कार्यक्रम में न्यायाधीश मनीष रंजन व क्षितिज वर्मा (भारतीय रेल सेवा अधिकारी) बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 1.55.50 PM

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आराधना व चित्रगुप्त महाराज की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर नाट्य संस्थान ‘रागरंग’ के छात्रों ने धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर सबों का मान मोह लिया। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का उददेश्य कायस्थ समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

मौके पर प्रतिभागियों ने विभिन्न लज़ीज भोजन का लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी विवेक अखौरी व आस्था किरण एवं प्रांतीय अधिकारी सुशील लाल, रवि कुमार, राजेश सिन्हा, डॉ अनल सिन्हा, दीपक मल्लिक, सदन सिन्हा, सजल सहाय, सुमित बरियार, राजेश शरण, सुबोध कुमार, सत्या सिन्हा, प्रीति सिन्हा समेत कई गणमान्य मौज़ूद थे।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 1.56.37 PM

मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओ की सूची

बेस्ट कपल – रूपम सिन्हा व एन. सिन्हा, एनरजेटिक किड – आहान आरव, ब्यूटी विथ सिंपलिसिटी – प्रियंका व घनश्याम, मेड फॉर इच अदर कपल – किरण व प्रेम कुमार, क्यूट किड – अदविक, डैशिंग बॉय – ज्ञान सहाय, बेस्ट डांसर के लिए शिवाशी व माही, बेस्ट एथेनिक वियर (बाल)- प्रिंस व देवाशीष और एथेनिक वियर (युवा)- पूनम व विकास।

Other Latest News

Leave a Comment