Agartala : अगरतला में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित, डीवीसी–बीटीपीएस का प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल

Agartala : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा 20 फरवरी 2026 को अगरतला स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में पूर्व, पूर्वोत्तर एवं उत्तरी क्षेत्रों का संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है और इसके विकास से अन्य भाषाएँ भी समृद्ध होती हैं। डॉ. मानिक साहा, मुख्यमंत्री त्रिपुरा, ने अतिथियों का स्वागत करते हुए हिंदी को राष्ट्र को जोड़ने वाली भाषा बताया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने राजभाषा की राष्ट्रीय एकता में भूमिका को रेखांकित किया।

इससे पूर्व राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने स्वागत भाषण में पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदी के प्रसार पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मेलन में राजीव भट्टाचार्जी, विप्लव कुमार देव, महारानी कृति सिंह देववर्मन, प्रो. मिलन रानी जमातिया तथा डॉ. बी. पी. फिलिप सहित अनेक विद्वानों ने विचार रखे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित भी किया गया।

“पूर्वोत्तर भारत में बढ़ती हिंदी” विषयक परिचर्चा में बृजेश पांडे, डॉ. लिली देववर्मा एवं प्रिया राव ने विचार प्रस्तुत किए। “स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन में आयुर्वेद की भूमिका” सत्र में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के विशेषज्ञों ने उपयोगी सुझाव दिए।

समापन अवसर पर “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समूहगान, वाद्य प्रस्तुति, एस. डी. वर्मन के संगीत पर प्रस्तुति तथा त्रिपुरा का प्रसिद्ध होड़ागिरी नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा।

सम्मेलन में दामोदर घाटी निगम के बोकारो ताप विद्युत केंद्र से दीनानाथ शर्मा (सहायक नियंत्रक–यांत्रिकी, पी.जी.) एवं शशि भूषण प्रसाद (सहायक ग्रेड–I) ने प्रतिनिधित्व किया।

Other Latest News

Leave a Comment