Kangana Ranaut : आगरा में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के मामले में पुलिस ने जांच कर आख्या कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा को 23 दिसंबर 2025 तक आवश्यक रूप से जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए आदेश किए हैं।
गौरतलब है कि विगत 29 नवंबर 2025 को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने थाना न्यू आगरा को 16 दिसंबर तक धारा 225 1 बी एन एस के तहत जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश किए थे, लेकिन पुलिस आख्या प्रस्तुत नहीं कर सकी।

कंगना रनौत पर आरोप है कि उन्होंने किसानों के आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया था। अब कोर्ट ने 23 दिसंबर 2025 तक आवश्यक रूप से जांच कर आख्या कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश किए हैं ¹।










