आगरा में पहली बार हुआ लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन

  1. स्वदेशी अपनाओ की थीम पर किया गया लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन
  2. होटल जेपी पैलेस के द्वारा किया गया आयोजन
  3. शहर के सम्मानित लोगों ने लिया भाग

आगरा : ताजनगरी आगरा में दिवाली के पवन पर्व से पहले पहली बार लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन पहली बार किसी पांच सितारा होटल के द्वारा किया गया है। हर बार क्रिसमस के त्यौहार से पहले केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार दिवाली से पहले लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल जेपी पैलेस में लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी आयोजन करने मुख्य उद्देश्य देसी त्योहारों को बढ़ावा देना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरह से स्वदेशी अपनाओ को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसको ध्यान रखते हुए एक नई शुरुआत आगरा के जेपी पैलेस होटल में की गई है।

होटल के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन हरी सुकुमार ने बताया कि हर बार हम लोग क्रिसमस के त्यौहार से पहले केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन करते थे। जबकि दिवाली देश का प्रमुख त्यौहार है। इस बार हमने सोचा जब हम क्रिसमस के त्यौहार पर केक मिक्सिंग कर रहे है तो दिवाली तो हमारा अपना त्यौहार है, जिसको लेकर हमने लड्डू मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया है।

जिसमें बूंदी, ड्राई फ्रूट, शहद के साथ ही कई अलग अलग चीजों का मिश्रण करक लड्डू बनाए गए, और फिर उन लड्डुओं को लोगों को बांटा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे देश की सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। हमारा भी यह एक प्रयास है, जिसके द्वारा देश के त्यौहार की परंपरा जीवित रहेगी। इस दौरान आगरा के प्रतिष्ठित लोगों के साथ ही होटल के जनरल मैनेजर हर्षव मनु कौशिक, एक्जीक्यूटिव शेफ अजय माथुर, एफएंडबी मैनेजर पवन और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Other Latest News

Leave a Comment