19 अप्रैल को मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा महातुलादान महोत्वस का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की पहल, हरमू गौशाला में पहली बार भव्य आयोजन; गौ सेवा और दान की परंपरा को मिलेगा नया विस्तार

Mahatuladan Mahotsav : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा महातुलादान महोत्वस (Mahatuladan Mahotsav) का आयोजन 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस संबंध में शाखा के सदस्यों की ओर से रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सोमवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।

शाखा की अध्यक्ष शुभा अग्रवल के नेतृत्व में रांची समर्पण शाखा के सत्र 2026-27 हेतु नई कमिटी का गठन किया गया है, सत्र की शुरुआत 1 अप्रेल से हुई है। इसी के अंतर्गत शाखा द्वारा आगामी 19 अप्रैल को अक्ष्य तृतीया के शुभ अवसर पर रांची हरमू गौशाला में महातुलादान महोत्सव (Mahatuladan Mahotsav) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यकम के अंतर्गत 11 जोड़ो द्वारा अपने वजन के अनुसार तुलादान किया जायेगा, शाखा द्वारा वृहत स्तर पर इस कार्यकम का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है।

शाखा सचिव रेखा राइका के अनुसार हिन्दू धर्म में विशेषकर मारवाड़ी समाज में गौ सेवा एवं तुलादान का विशेष महत्त्व है, जिसमें व्यक्ति को तराजू के एक पलड़े में बैठाकर उसके वजन के बराबर अन्न, गुड़, घी या अन्य सामग्री दान की जाती है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, पापों से मुक्ति, और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है।

इस कार्यकम में 11 जोड़ो द्वारा तुलादान का कार्य किया जायेगा, सर्मपण शाखा एवं समाज के बंधू इस कार्यकम हेतु काफी उत्साहित है। यह कार्यकम प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा जिसके अंतर्गत 11 जोड़े पूजा अर्चना कर, गौ माता की पूजा कर, अपने वजन के अनुसार दान कर पुण्य के भागी बनेंगे ।

यह एक दिवसीय कार्यकम की संयोजिका निकिता जालान, गौ सेवा प्रभारी सौम्या सामोता, गौ सेवा संयोजिका कविता सोमानी की देखरेख में आयोजित है।

Other Latest News

Leave a Comment