150 years of Vande Mataram : गोमिया में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम

150 years of Vande Mataram : पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के बोकारो निर्देश पर गोमिया चौक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्ष पर्ण होने के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम के तहत सामुहिक स्वर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया।

कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण

गोमिया में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के बोकारो निर्देश पर गोमिया चौक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्ष पर्ण होने के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम के तहत सामुहिक स्वर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, सम्मानित नागरिक और गोमिया थाना प्रभारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक स्वर में गीत का सहृदय गायन किया, जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला क्षण साबित हुआ।

वंदे मातरम 150 वर्ष स्मरणोत्सव

“वंदे मातरम” गीत, जो बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवंबर 1875 को “आनंदमठ” उपन्यास के हिस्से के रूप में रचा गया था, भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्रोत रहा है। 2025 में इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार ने 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्ष भर का स्मरणोत्सव घोषित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इसकी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया, साथ ही एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया जहां लोग अपनी आवाज में गीत गा सकेंगे।

सुबह 9:50 बजे देशभर के सार्वजनिक स्थानों पर “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन, जिसमें लाखों नागरिकों ने भाग लिया। यह स्वतंत्रता आंदोलन की यादें ताजा करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम बना।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह गीत राष्ट्रवाद की ज्योति जलाता रहता है और युवाओं में नई ऊर्जा भरता है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व

1905 के बंगाल विभाजन के दौरान यह गीत स्वतंत्रता का नारा बना। 1950 में इसे राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के समकक्ष सम्मान दिया गया।

पीएम मोदी ने कहा, “वंदे मातरम हमें इतिहास से जोड़ता है, वर्तमान को आत्मविश्वास देता है और भविष्य के लिए साहस प्रदान करता है। कोई लक्ष्य ऐसा नहीं जो हम न प्राप्त कर सकें।”

इस अवसर पर गोमिया चौक में गोमिया थाना पुलिस के तत्वाधान में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं सम्मानित नागरिक गण उपस्थित होकर वंदे मातरम् का सहदय से गायन किया, गोमिया थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment