शाहजहांपुर पहुंचे मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, ऑपरेशन सिंदूर पर दिया बड़ा बयान

शाहजहांपुर : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली शाहजहांपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत आज दुनिया में एक पावरफुल देश बनकर उभरा है। जब-जब देश पर आतंकी हमले हुए, तब देश औ

Sep 18, 2025 - 09:12
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-18-at-1.36.48-PM.jpeg

शाहजहांपुर : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली शाहजहांपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत आज दुनिया में एक पावरफुल देश बनकर उभरा है। जब-जब देश पर आतंकी हमले हुए, तब देश और भी मजबूत होकर खड़ा हुआ। ऑपरेशन सिंदूर इसकी जीती-जागती मिसाल है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं से घुसपैठ को पूरी ताकत से रोकना होगा ताकि आगे कोई दहशतगर्दाना हरकत न हो सके।

गोरखपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को और बेहतर बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। नौजवानों को क्वालिटी एजुकेशन मिलनी चाहिए ताकि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकें और अपराध पर अंकुश लग सके।

बिहार चुनाव और SIR मुद्दे पर मौलाना ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि जिनका वोट कटा है उन्हें दोबारा वोटिंग का अधिकार मिले। किसी भी नागरिक को वोट देने के हक से वंचित करना बड़ा अपराध है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने वोट के प्रति जागरूक रहें और हर हाल में मतदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User