मोबाइल उपयोगकर्ताओं को मिलेगी बेहतर तकनीकी सहयोग और सेवा
राजधानी रांची के सुजाता चौक स्थित जेपी कॉम्प्लेक्स (आईसीआईसीआई बैंक के पास) में स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज मोटोरोला अधिकृत मोबाइल सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। यह सेंटर मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बेहतर तकनीकी सहयोग और सेवा प्रदान करेगा। मोटोरोला सर्विस सेंटर का उद्घाटन बिहार-झारखंड और ओडिसा के मोटरोला हेड महेश कुमार दास, मोटरोला बिजनेस सर्विस मैनेजर (ईस्ट ) राजेश शर्मा और संचालक भानु प्रताप ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। इस मौके पर सर्विस सेंटर के संचालक भानुप्रताप ने कहा कि यह सर्विस सेंटर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए पिक एंड ड्रॉप सर्विस की सुविधा दी गई है। ग्राहक अपने खराब मोबाइल को कस्टमर केयर में फोन कर बता सकते हैँ। वहीं उन्होंने ग्राहकों को बेस्ट सर्विस देने का वादा किया।


इस मौके पर बोलते हुए कंपनी के झारखंड बिहार उड़ीसा हेड महेश कुमार दास ने कहा कि यह सर्विस सेंटर रांची का दूसरा सर्विस सेंटर है। जहां ग्राहकों को मल्टीपल सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी। हम अपने ग्राहकों को और भी नजदीकी बनाने चाहते हैं जिससे कि ग्राहक खरीदारी के बाद उन्हें सर्विस की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो पाए। वहीं उदघाटन कार्यक्रम के मौके पर कंपनी से जुड़े लोग, सर्विस सेंटर में कार्य करने वाले लोग सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।










