Nepal helicopter crash : विमान के बाद हेलीकॉप्टर हादसे से दहला नेपाल, काठमांडू के पास क्रैश, 4 चीनी नागरिक मारे गये

पिछले महीने भीषण विमान हादसे के बाद अब नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी इलाके में एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई है और देश के खराब विमानन रिकॉर्ड में एक और भयावह घटना दर्ज की गई। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक सूत्र बताया है, कि हेलीक

Aug 07, 2024 - 12:44
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-07-at-5.57.50-PM.jpeg

पिछले महीने भीषण विमान हादसे के बाद अब नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी इलाके में एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई है और देश के खराब विमानन रिकॉर्ड में एक और भयावह घटना दर्ज की गई।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक सूत्र बताया है, कि हेलीकॉप्टर, काठमांडू से रवाना हुआ था और स्याफ्रुबेन्सी के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा ने काठमांडू पोस्ट को बताया है, कि एयर डायनेस्टी के 9एन-एजेडी हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से स्याप्रुबेसी, रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर को कैप्टन अरुण मल्ला चला रहे थे और इसमें चार चीनी नागरिक सवार थे। सेना के प्रवक्ता ने कहा है, कि एक खोज और बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User