प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 21 सितंबर 2025 शाम 5 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हो रहा है, और कल यानी 22 सितंबर से GST की नई दरें लागू होने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, इस संबोधन में आर्थिक सुधारों, आत्मनिर्भर भारत पर जोर और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक चुनौतियों पर चर्चा हो सकती है।
देश भर में सोमवार से GST के नई डरे लागू होने वाली है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पीएम मोदी शाम 5:00 बजे देश को संबोधित करेंगे, इसी क्रम में यह माना जा रहा है कि इस संबोधन में प्रधानमंत्री कई बड़े ऐलान भी कर सकते हैं।

कल यानी 22 सितंबर से देश में GST की नई दरे लागू होने वाली है। इन नई दरों पर पीएम मोदी बात कर सकते हैं, ऐसी कई अटकलें लगाई जा रही है कि पीएम मोदी अपनी संबोधन में इन नई दरों पर बात कर सकते हैं, जिससे जनता को काफी राहत मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें : ट्रंप के H-1B वीजा फैसले से यात्रियों पर भारी बोझ: फ्लाइट किराए 2.8 लाख के पार, मचा हड़कंप
पीएम मोदी टैरिफ पर कर सकते है चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रिश्तो में खटास दिखाई दे रही है, इसके पीछे का कारण ट्रंप का टैरिफ है, दरअसल रूस ने तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने के ऐलान किया था, इसके बाद एक दिन पहले ही उन्होंने H-1B वीजा को लेकर भी अपना फैसला सुनाया और शुल्क बढ़ाने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार H-1B वीजा पर फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर यानी करीब 88 लख रुपए कर दिया गया है। यह बड़ी कीमत एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण साफ है कि क्योंकि अमेरिका इस वीजा का लाभ पाने वाले सबसे अधिक भारतीय ही हैं। ट्रंप के इस फैसले से कोहराम मचा हुआ है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है कि पीएम मोदी का संवेदनशील मसले पर पब्लिक के बीच कोई बात करेंगे।
यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में कर रहे व्रत तो भूलकर भी ना खाएं ये सब्जियां, खंडित हो जाएगा व्रत