Raebareli : फूस के ढेर में अज्ञात ने लगाई आग, पीड़ित ने थाने शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

Raebareli के चंदापुर थाना क्षेत्र की घटना, पीड़ित ने एक व्यक्ति के रिश्तेदार पर लगाया आग लगाने का आरोप

Raebareli : रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने फूस के ढेर में आग लगा दी, जिससे लगभग 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इस मामले में राकेश निवासी महाबलगंज के एक रिश्तेदार पर आग लगाने का आरोप लगाया है, मोहम्मद मोइनुद्दीन पुत्र मौलाना हाफिज, निवासी मऊ बाजार, फूस खरीदने का काम करते हैं। उन्होंने सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के महाबलगंज रोड पर खरीदा हुआ फूस इकट्ठा कर रखा था।

फूस खरीदकर इकट्ठा कर रखा था

मऊ बाजार निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन पुत्र मौलाना हाफिज फूस खरीदने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के महाबलगंज रोड के पास उन्होंने काफी मात्रा में फूस खरीदकर एक जगह इकट्ठा करके रखा था। यह फूस उनके व्यापार के लिए रखा गया था, लेकिन अचानक लगी आग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

आग लगने से लगभग 50 हजार का नुकसान

घटना के दौरान फूस में आग लगने से पूरा ढेर जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पाए और देखते ही देखते पूरा फूस जल गया।

एक व्यक्ति के रिश्तेदार पर लगाया आरोप

मोइनुद्दीन का कहना है कि जब उन्होंने घटना के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि राकेश पुत्र कमली के एक रिश्तेदार ने वहां आकर आग लगाने की बात कही। पीड़ित के अनुसार उस व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि “हमने ही आग लगाई है, जो करना है कर लो।” हालांकि उस व्यक्ति का नाम और पूरा पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

112 नंबर पर दी गई सूचना

पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी । मोइनुद्दीन ने अपनी शिकायत में लगभग 50,000 रुपये के नुकसान का जिक्र करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। वही थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया है कि शिकायती पत्र मिला है, जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment