रायबरेली: दिनदहाड़े सिविल लाइन में गुंडागर्दी: मनिका रोड पर बीच सड़क युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

रायबरेली: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आज दिनांक 5 मार्च 2026, दिन रविवार को समय करीब दोपहर 2:00 बजे सिविल लाइन स्थित मनिका रोड पर पम्मू होटल के पास बीच सड़क पर दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि देखते

Apr 05, 2026 - 14:51
Updated: 4 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-7-2.jpg

रायबरेली: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आज दिनांक 5 मार्च 2026, दिन रविवार को समय करीब दोपहर 2:00 बजे सिविल लाइन स्थित मनिका रोड पर पम्मू होटल के पास बीच सड़क पर दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों के बीच पहले हल्की बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट से राहगीरों में दहशत फैल गई, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ युवक कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सड़क पर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं और समय रहते इन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिविल लाइन और शहर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती का अभाव साफ नजर आता है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User