सांसद का फर्जी पीएसओ बनकर SDM पर झाड़ रहा था रौब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली के डलमऊ तहसील में सांसद के फर्जी पीएसओ बनकर अधिकारियों पर दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आईकार्ड की जांच से खुली सच्चाई।

रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब खुद को सांसद रवि किशन का निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) बताने वाला एक युवक अधिकारियों पर रौब झाड़ते हुए पकड़ा गया। आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक डलमऊ तहसील पहुंचकर खुद को सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर सूरज सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी लालगंज मधुकर पुर रायबरेली ने एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने लगा। वह अपने कथित पद का रौब दिखाते हुए अनैतिक कार्य कराने की मांग कर रहा था। शुरुआत में अधिकारी उसकी बातों को गंभीरता से लेते रहे, लेकिन जब उसने बार-बार दबाव बनाना शुरू किया तो उसके व्यवहार पर संदेह गहराने लगा।

बताया जा रहा है, कि आरोपी ने एक आईकार्ड भी दिखाया, लेकिन कार्ड की सत्यता संदिग्ध प्रतीत होने पर एसडीएम ने तत्काल सत्यापन कराने का निर्णय लिया। जांच के दौरान पता चला कि युवक द्वारा प्रस्तुत किया गया आईकार्ड पूरी तरह फर्जी है और उसका सांसद या किसी सुरक्षा एजेंसी से कोई संबंध नहीं है।

सच्चाई सामने आते ही तहसील प्रशासन ने डलमऊ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।पूछताछ के दौरान युवक अपनी गलती स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के अनुसार, आरोपी फर्जी पहचान के सहारे सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत तरीके से काम निकलवाने की फिराक में था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Other Latest News

Leave a Comment