Raebareli : चिकन मटन काटने वाले दुकानदारों को हिंदू युवा संगठन और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने दिया अल्टीमेटम। मामला रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो सड़का का है, जहां पर आरएसएस व हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दो सड़का स्थित जहां बजरंगबली का मंदिर भी है और फल फ्रूट एवं सब्जियों की दुकाने भी लगती हैं। यहां चिकन मटन इस कदर काटा जाता है कि लोगों को देखने के बाद सब्जी या फल फ्रूट खरीदने का मन तक नहीं करता है।
जिसके कारण हिंदू युवा संगठन और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने दो सड़का स्थित चिकन मटन की दुकानों पर पहुंचकर उन्हें दुकान हटाकर कहीं दूर रखने को कहा जिससे लोग सावन और अन्य दिनों में भी सब्जी फल फ्रूट खरीद सकें और बजरंगबली के दर्शन कर सकें। वहीं दुकानदारों ने दो-चार दिन का समय मांगा और दुकान पर भरोसा दिलाया कि यहां पर चिकन मटन नहीं काटा जाएगा और दुकान हटा ली जाएगी।

इस अवसर पर शिवम सिंह, रणवीर सिंह, किशन अग्निहोत्री, धीरेंद्र सिंह, चौहान पंडित, अतुल तिवारी, दीपक सिंह चौहान, रणजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, सचिन त्रिवेदी, शिवम सिंह, मुन्ना सिंह, शिवांग मिश्रा, बृजदेव सिंह, गोलू सिंह, सागर सिंह, स्वामी विनय सिंह, रजत सिंह, शिव त्रिवेदी, अखंड प्रताप सिंह सहित हिंदू युवा संगठन के और आरएसएस के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।










