Raebareli : सुपर मार्केट सहित अन्य जगहों पर होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम व एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

Raebareli : होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर आज दिनांक 4 मार्च 2026 दिन बुधवार को समय करीब दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, किला बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है ।

अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि गश्त बढ़ाई जाए और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जाए।

प्रशासन द्वारा किए गए इस निरीक्षण से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment