Raebareli News: चोरी के शक में दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या में नया मोड़

रायबरेली (Raebareli ) जिले के ऊँचाहर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। मरते वक्त दलित में राहुल गांधी का नाम लिया। पुलिस ने इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी ह

Oct 07, 2025 - 08:50
Updated: 10 months ago
0 0
up-11.jpg

रायबरेली (Raebareli ) जिले के ऊँचाहर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। मरते वक्त दलित में राहुल गांधी का नाम लिया। पुलिस ने इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बताते चलें कि थानाक्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव में ससुराल आने वाले 38 वर्षीय दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को चोरी के संदेह में ग्रामीणों की भीड़ ने घंटों तक बेरहमी से पीट दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। हरिओम ने अपनी जान बचाने के लिए अंतिम क्षणों में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी का नाम पुकारा, लेकिन हमलावरों ने ठहाके लगाते हुए कहा,यहां सब बाबा वाले हैं। यह वाकया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैद हो गया, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। हरिओम फतेहपुर जिले के तरावती का पुरवा गांव के निवासी थे। 2 अक्टूबर की रात को वे अपनी पत्नी पिंकी से मिलने के लिए रायबरेली की ओर रवाना हुए। पिंकी एनटीपीसी स्थित बैंक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं और मायके में रहकर अपनी 12 वर्षीय बेटी का पालन-पोषण कर रही हैं। रास्ते में भटक गए हरिओम ईश्वरदासपुर गांव पहुंचे,जहां ग्रामीणों ने उन्हें ड्रोन चोर समझ लिया, और सही जवाब न देने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला।

एक हमलावर ने स्पष्ट कहा राहुल गांधी नही यहां सब बाबा वाले हैं 'बाबा' से तात्पर्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माना जा रहा है,जो इस घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है। 3 अक्टूबर को हरिओम का शव गांव के बाहर मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पिटाई से चोटें और आंतरिक रक्तस्राव कारण मौत की पुष्टि हुई।

घटना के बाद ऊंचाहार थाने में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों ईश्वरदासपुर के वैभव सिंह,डाढ़ेपुर के विपिन कुमार, बाहरपुर के सुरेश कुमार, विजय मौर्य और सहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छठा आरोपी फरार है। इस घटना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने थाना अध्यक्ष संजय कुमार समेत क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों और डायल 112 के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

घटना से पहले गदागंज थाने की पुलिस ने हरिओम को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें भीड़ के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद हत्या हो गई। इस लापरवाही पर एक दरोगा (एसआई) और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया।

राहुल गांधी की संवेदना: फोन पर बातचीत, न्याय का भरोसा

सांसद राहुल गांधी ने रविवार देर रात विदेश यात्रा के दौरान मृतक के पिता और भाई से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, परेशान मत होइए, कांग्रेस परिवार आपके साथ है। न्याय की लड़ाई में हम खड़े हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने बताया कि राहुल ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पहुंचे और परिजनों से मिले। उन्होंने इसे जंगलराज करार दिया।

मृतक की पत्नी पिंकी ने रोते हुए कहा, मेरा पति निर्दोष था। जो मेरे साथ हुआ, वही हत्यारों के साथ हो। सरकार से कड़ी सजा और न्याय की मांग है। पिंकी अब मायके में रहकर बेटी का गुजारा चला रही हैं। हरिओम के भाई ने बताया कि राहुल गांधी ने तीन बार फोन किया और पिता की तबीयत पूछी। परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और मुआवजे की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User