रायबरेली : जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट महीनों से पड़ा है ठप

अव्यवस्थाओं का जिला अस्पताल में दिख रहा बोलबाला ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य जिला अस्पताल में पी एम केयर फंड से लगा ऑक्सीजन प्लांट ठप हो गया है। इसकी पड़ताल करने के लिए संवाददाता ने,गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर अव्यवस्थाओं को दिखा देखें क्या कहा जिम्मेदार अधिकारियों ने। प्लांट के कंप्रेशर में ख

Sep 04, 2025 - 15:25
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-04-at-7.14.54-PM.jpeg

अव्यवस्थाओं का जिला अस्पताल में दिख रहा बोलबाला

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

जिला अस्पताल में पी एम केयर फंड से लगा ऑक्सीजन प्लांट ठप हो गया है। इसकी पड़ताल करने के लिए संवाददाता ने,गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर अव्यवस्थाओं को दिखा देखें क्या कहा जिम्मेदार अधिकारियों ने। प्लांट के कंप्रेशर में खराबी आने के बाद 300 बेडों पर प्राणवायु की सीधी आपूर्ति ठप हो गई है। इससे खासकर सांस की समस्या के बाद भर्ती होने वाले मरीजों के लिए खतरा बढ़ गया है। हालांकि सिलिंडरों व कंसंट्रेटरों के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट के ठप होने के बाद संबंधित कंपनी को पत्र भेजकर तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता की प्लांट स्थापित कराया गया है। प्लांट से सीधे पाइप लाइन से बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। प्लांट के कंप्रेशर में अचानक खराबी आ गई। इससे प्लांट ने अक्सीजन तैयार करना बंद कर दिया। यह समस्या उस समय पता चली जब मरीजों को सीधे ऑक्सीजन मिलनी ठप हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना भी जिला अधिकारी को भी दे दी गयी है। सभी वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए है। सिलिंडरों के सहारे मरीजों की जान बचाने का काम शुरू किया गया है। हालांकि सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप होने के कारण मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लांट को सही कराने के लिए सीएमएस ने संबंधित कंपनी को पत्र लिख दिया है। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। कंपनी को तत्काल प्लांट को ठीक कराकर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मरीजों के इलाज में समस्याओं का सामना न करना पडे़।

दूसरे प्लांट अब तक चला ही नहीं

जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है, लेकिन अब तक उनके ऑक्सीजन उगलना ही शुरू नहीं किया है। प्लांट के स्थापित होने के बाद उसे एक बार चलाया गया था। इसके बाद अब तक यह मरीजों के काम नहीं आया। इससे मरीजाें को और समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक ही प्लांट के सहारे अस्पताल के सभी 300 बेड हैं। अस्पताल प्रशासन अब तक इस प्लांट को शुरू कराने में सफल नहीं हो सका है।

जिला अस्पताल के सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के कंप्रेशर में खराबी आने के कारण ऑक्सीजन का उत्पादन ठप हो गया है। सिलिंडर और कंसंट्रेटर के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। संबंधित कंपनी को पत्र लिखकर प्लांट को जल्द ठीक कराने के लिए कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User