Raebareli : जाम के झाम के मामले में लाइनहाजिर हुए निवर्तमान बछरावां थाना प्रभारी पंकज त्यागी के कार्यकाल के पश्चात लगभग 6 माह पूर्व बछरावां थाने की कमान संभालने आए निरीक्षक राजीव सिंह का सोमवार की देर रात बछरावां थाने से तबादला होने के पश्चात क्षेत्रीय लोगों में मायूसी की लहर दौड़ गई, और क्षेत्रीय लोग उनके मात्र 6 माह के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो, समझौते एवं विभिन्न मामलों के खुलासो को लेकर सकारात्मक चर्चा करते हुए उनके कार्यों की सराहना करने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका स्थानांतरण पड़ोसी थाना क्षेत्र शिवगढ़ में किया गया। वहीं बछरावां थाने की कमान डलमऊ के थाना प्रभारी रहे श्याम कुमार पाल को सौंपी गई। मंगलवार को प्रेस क्लब बछरावां के अध्यक्ष कंचन द्विवेदी की अगुवाई में प्रेस क्लब के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

विदित हो कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुछ दिन पूर्व समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के कारण उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए गए थाना प्रभारी राजीव सिंह का स्थानांतरण क्षेत्र के अपराधी किस्म के लोगों के मन में खुशी तो आम जनता के दिलो को ठेस पहुंचाने वाला है। फिलहाल थाना क्षेत्र की आम जनता नए थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल से भी यह उम्मीद रख रही है कि वह भी क्षेत्र की जनता को न्याय देते हुए अपराधी किस्म के लोगों के अंदर कानून का भय व्याप्त करेंगे।










