Raebareli : 250 सीसीटीवी की पड़ताल से खुली ऊंचाहार लूट की गुत्थी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Raebareli : ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बीती 26 फरवरी को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पर्दाफाश के लिए पुलिस ने करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने लूट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के डिहवा गांव का है।

बताते चलें कि सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी रवि कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के डिहवा में जब एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था पीएन कंस्ट्रक्शंस में कार्यरत कर्मचारी अंकित पाल अपने घर जा रहे थे।जैसे ही वह ऊंचाहार थाना क्षेत्र के डिहवा इलाके में पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने अंकित पाल से उनका लैपटॉप,स्मार्ट वॉच और डायरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना अध्यक्ष अजय राय और उनकी टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। लूट की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों तक करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और लगातार निगरानी करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें लूट की घटना को अंजाम देने वाले अमन तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैन कंचनपुर फतेहपुर, कृष कुमार पुत्र शंकर कुमार निवासी पटेल नगर थाना हसनगंज जनपद फतेहपुर, आदर्श पासी पुत्र विजय बहादुर पासी पटेल नगर थाना हसनगंज जनपद फतेहपुर, दीपू वाल्मीकि पुत्र उमेश वाल्मीकि निवासी राधा नगर थाना राधा नगर जनपद फतेहपुर, अश्वनी पुत्र गजाधर प्रसाद निवासी पेड़ेपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली, अमित रावत पुत्र स्व अखिलेश कुमार निवासी दक्षिणी गौतम नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें घर से पर्याप्त पैसा नहीं मिलता था, जबकि उनके शौक महंगे थे। अपने खर्च पूरे करने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया किघटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने व्यापक स्तर पर जांच की। करीब ढाई सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटा गया समस्त सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment