बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, रबी फसलें बर्बाद किसान भारी संकट में : राहुल लोधी

रायबरेली : समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने मीडिया से बातचीत बताया कि जनपद में अचानक बदले मौसम ने किसानों पर कहर बरपा दिया है। बेमौसम बारिश और तेज ओलावृष्टि ने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र सहित, जिले के अधिकांश हिस्सों में तबाही मचा दी है। गेहूं, सरसों, चना और अन्य रबी फसलें, जो कटाई के लिए तैया

Apr 09, 2026 - 15:14
Updated: 4 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-2-8.jpg

रायबरेली : समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने मीडिया से बातचीत बताया कि जनपद में अचानक बदले मौसम ने किसानों पर कहर बरपा दिया है। बेमौसम बारिश और तेज ओलावृष्टि ने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र सहित, जिले के अधिकांश हिस्सों में तबाही मचा दी है। गेहूं, सरसों, चना और अन्य रबी फसलें, जो कटाई के लिए तैयार खड़ी थीं, कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पूरी तरह पानी फेर दिया है।

गांव-गांव से मिल रही जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और पानी भरने से सड़ने की स्थिति में पहुंच गई हैं। कई स्थानों पर ओलों की मार से फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। किसान अब अपने खेतों में खड़े होकर बर्बादी का मंजर देखने को मजबूर हैं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने उधार लेकर, महंगे बीज और खाद का उपयोग कर बड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी। फसल पककर तैयार थी और कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक आई इस आपदा ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दीं। अब उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और कर्ज चुकाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जिलाधिकारी रायबरेली से अपील की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे टीम भेजकर नुकसान का सही आंकलन कराया जाए और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

मांग की गई है कि जिन किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राहत दी जाए। साथ ही, कृषि विभाग को भी सक्रिय करते हुए किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने की आवश्यकता जताई गई है। फिलहाल, जिले के किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और प्रशासन से त्वरित राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User