Raebareli : आज इंडिया गठबंधन के दल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक संयुक्त प्रेस वार्ता शहर के स्थानीय होटल में हुई

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रहे एग्जिट पोल को दोनों दलों ने झूठा व भ्रामक करार देते हुए केंद्र सरकार के दबाव में मीडिया पर काम करने की बात कहते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हताश व निराश है। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी हकीकत अलग है। भारती

Jun 03, 2024 - 13:36
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240603-WA0011.jpg

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रहे एग्जिट पोल को दोनों दलों ने झूठा व भ्रामक करार देते हुए केंद्र सरकार के दबाव में मीडिया पर काम करने की बात कहते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हताश व निराश है। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी हकीकत अलग है। भारतीय जनता पार्टी को आम जनता ने नकारा है। उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी की विदाई हो जाएगी। कोई अधिकारी व कर्मचारी दबाव में ना रहे। हम लोगों ने इसलिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। अधिकारियों से निर्भय होकर मतगणना करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी जब चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सीसीटीवी कैमरा हटाकर वहां चुनाव की काउंटिंग कराई थी। नरेंद्र मोदी सत्ता जा रही है तो यह कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हम आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से अपील की करते हुए जिलाध्यक्ष ने मतगणना के समय मजबूती के साथ धैर्य व संयम बनाकर इसे संपन्न करवाने की अपील की।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा की भाजपा अबकी बार एग्जिट पोल के जरिए यह भ्रम फैला रही है कि केंद्र में सरकार बन रही है लेकि हर व्यक्ति जान रहा है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हम लोग स्वतंत्र व निष्पक्ष मतगणना के लिए प्रेस वार्ता कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने मीडिया को मैनेज करके यह एग्जिट पोल कराया है। यह एग्जिट पोल पूरी तरह से फर्जी है। पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है लेकिन हमारे देश की जनता और हम कुछ भी गलत नहीं होने देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User