Raebareli : फर्जी मुकदमों के संबंध में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया ज्ञापन

समस्याओं पर रैली निकालना पड़ा भारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 पर मुकदमा दर्ज ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ समस्याओं को लेकर रैली निकालने पर मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज सैकड़ो कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विरोध प्र

Jul 15, 2025 - 08:53
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-14-at-9.33.05-PM.jpeg

समस्याओं पर रैली निकालना पड़ा भारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ समस्याओं को लेकर रैली निकालने पर मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज सैकड़ो कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है और उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं और नारेबाजी की गई है। जानकारी अनुसार बता दे कि सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है।

https://youtu.be/muyvJnij3F8

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन धर्म में काशी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। यह ऐसा पवित्र स्थान है।जो प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण देशवासियों के आस्था व विकास का प्रतीक है। काशी जैसे धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सामान्य दिनों को छोड़िए सावन माह के इस पवित्र महीने में भी श्रद्धालुओं को असुविधाओं का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का ढिंढोरा पीट रही है और सिर्फ लुभावने नारे तक सीमित है। जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने तथा दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है और फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर लोकतंत्र को कुचलना का काम किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण है 10 जुलाई 2025 को प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित 10 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया मुकदमा फर्जी है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस अन्याय पूर्ण और अलोकतांत्रिक कार्यवाही का प्रतिकार करती है। जनपद नीतियों का एक प्रमुख कार्य जनता की परेशानियों की ओर सरकार का ध्यान दिलाना है। अजय राय के साथ वाराणसी के 10 कांग्रेसियों ने वाराणसी में जल भराव, ध्वस्तु सीवर पीड़ित दुकानदार, रोपवे, जाम से परेशान जनता कंवर यात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु पदयात्रा निकल रहे थे। जिस पर प्रदेश सरकार के इशारे पर वाराणसी के सिगरा थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रदेश सरकार की संवैधानिक मुखिया होने के नाते सभी कांग्रेस जन निवेदन करते हैं कि अभिलंब अपने स्तर पर हस्तक्षेप करते हुए सिगरा थाने में दर्ज किए गए जिसको रद्द कराया जाए और इस सावन में हमें श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था करने का निर्देश जारी करने की कृपा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User