Ranchi News : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय कमिटि घोषित, कई नये सदस्यों को मिला मौका

20 दिसंबर को रजरप्पा में होगा शपथ ग्रहण, संघर्ष के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी - महेश्वर साहु

Ranchi News : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्यीय केंद्रीय कमिटि की गुरुवार को घोषणा कर दी गयी है। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने गुरुवार को रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका सभागार में प्रेस काॅन्फ्रेंस के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 7 वां स्थापना दिवस के बाद केंद्रीय कमिटि का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि नये, सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके। 75 सदस्यीय केन्द्रीय समिति में 4 विभिन्न पद रिक्त भी रखे गये हैं। जबकि जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठनों की घोषणा 7 दिसंबर को किया जायेगा। सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आगामी 20 दिसबंर को रजरप्पा में कराया जायेगा।

जारी सूची के अनुसार

केंद्रीय अध्यक्ष – महेश्वर साहु (भुरकुंडा), कार्यकारी अध्यक्ष – रेखा मंडल (धनबाद), हीरानाथ साहु (कांके) एवं अनंतलाल विश्वकर्मा (चाईबासा), वरीय उपाध्यक्ष – रामसेवक प्रसाद अधिवक्ता (बरकट्ठा), अश्विनी साहु (अरगोड़ा), संजीव चैधरी (रांची), सहदेव चैधरी (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), सुरेश साहु (ओरमांझी), ढ़लन साव (बड़कागांव), शिवपूजन साहु (रातू)।

केंद्रीय उपाध्यक्ष – योगेन्द्र प्रसाद (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), प्रमोद चैधरी (देवघर), लक्ष्मण साहु (ओरमांझी), परशुराम प्रसाद (अधिवक्ता, रांची), प्रेमशंकर भगत (चंदवा), दिनेश्वर साहु (मांडू), लखन अग्रवाल (गोला), दिनेश्वर मंडल (गोमिया), राजन चैधरी (खूंटी), प्रधान महासचिव – बिरेन्द्र कुमार (गोला), उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता – उपेन्द्र प्रसाद (बिजूपाड़ा), अशोक गुप्ता (ओरमांझी)।

केंद्रीय महासचिव – आदित्य नारायण प्रसाद (बलकुदरा), दिलीप प्रसाद (धुर्वा), कपिल प्रसाद साहु (रांची), रामेश्वर मंडल (गिरिडीह), विष्णु मंडल (घोरमारा), शिवप्रसाद साहु (आनंदी), रामाशंकर राजन (हेसालौंग), चतुर साहु (चुटूपालू), रोहित शारदा (डोरंडा), केंद्रीय संगठन महासचिव – कृष्णा प्रसाद साहु (कांके), अनिल वैश्य (पंडरा), जगदीश साहु (लोहरदगा), मनोज कुमार (धुर्वा)।

केंद्रीय सचिव – गुड्डू साहा (पंडरा), शिवनंदन प्रसाद (अरगोड़ा), सुमन जायसवाल (सोनाहातू), विनोद कुमार गुप्ता (रातू), राजेन्द्र साहु (टंडवा), केंद्रीय संगठन सचिव – नंदकिशोर भगत (सिकीदिरी), राजाराम प्रसाद (बलकुदरा), मुरलीधर प्रसाद (लातेहार), लगनू साहु (बुड़मू), संजय कुमार साहु (ओरमांझी), कोषाध्यक्ष- राजेन्द्र प्रसाद साहु (बुकरू)।

मीडिया प्रभारी – राहुल कुमार साहु (कांके), कार्यकारणी सदस्य – इंदुभूषण गुप्ता (रातू रोड़), डाॅ. अरविंद कुमार (कांके), फौजी विजय कुमार (हिनू), महाबीर साहु (बुड़मू), नरेश साहु (सुकुरहुट्टू), महेन्द्र प्रसाद साहु (हेसालौंग), रेणू देवी (किशोरगंज), हलधर साहु (कांके), अधिवक्ता मनोज चैधरी (हरमू), भुनेश्वर साव (भुरकुंडा), नम्रता सोनी (रांची), पूनम जायसवाल (रांची), मीनू कुमारी (पोचरा), दीपारानी कुंज (धुर्वा), मुकेशलाल सिंदूरिया (भुरकुंडा), आदित्य पोद्दार (कांके), युवराज कुमार (अरगोड़ा), हृदय प्रसाद साहु (कांके), प्रेम प्रकाश गुप्ता (दुलमी), पवन कुमार (बारियातू), गीता देवी (बड़कागांव), श्रीनिवास अग्रवाल (भुरकुंडा) एवं हरिदास साव (पतरातू) को बनाया गया है। इन सभी पदाधिकारियों का आगामी 20 दिसंबर को रजरप्पा में शपथ ग्रहण कराया जायेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। जिन्हें केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है, वे समाज के लिए चिंता करने वाले लोग हैं। कई लोग झारखंड आंदोलनकारी भी हैं। अब वैश्यों के हक-अधिकार, रोजगार और सम्मान की लड़ाई को तेज किया जाएगा।

साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा राज्य में निवास करने वाले 40% आबादी वाले वैश्य समाज का अग्रणी संगठन है। जब कोई नेता, विधायक, सांसद और दल इतनी बड़ी आबादी की समस्याओं को अनसुनी कर देता है तो वैश्य मोर्चा उनकी आवाज बनती है। वैश्य मोर्चा वैश्यों की पहरेदार और रक्षक के रूप में हमेशा खड़ी रहती है।

WhatsApp Image 2025 11 21 at 16.35.51

केन्द्रीय अध्यक्ष साहु ने कहा कि राज्य को बनाने से लेकर संवारने में वैश्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इन 25 वर्षों में वैश्य-ओबीसी के साथ धोखा किया जाता रहा है। वैश्य मोर्चा संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास करती है। हमारे आर्दश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डाॅ. राममनोहर लोहिया, शहीद भगत सिंह जैसे महान विभूति हैं। अपने अधिकार और सम्मान के लिए मरते दम तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगें। आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज किया जायेगा।

अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दरम्यान वैश्य मोर्चा सड़कों पर उतर सकती है।

Other Latest News

Leave a Comment