Ranchi News : राष्ट्रवादी संस्था मातृभूमि के तत्वाधान में वर्ष 2025 की विदाई अपने सभी सदस्यों तथा मित्रजनों के साथ मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन के साथ किया। यह आयोजन रांची जिले के हरमू स्थित पटेल पार्क में 28 दिसंबर रविवार को किया गया।
वन भोज में चूड़ा, दही, गुड, तिलकुट तथा नमकीन की व्यवस्था की गई थी। जिसे उपस्थित जनों ने भरपूर आनंद के साथ मजे लिए।

वन भोज में मुख्य रूप से मातृभूमि के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, सचिव बहुरन लोहरा, संरक्षक प्रेम झा, विपिन, कार्यालय मंत्री शंभू, सदस्य रूबी देवी, राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह, पीके प्रधान, शंकर विश्वकर्मा, लेखक सह प्रोफेसर दीपक, राकेश सहाय, अनिल सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
उक्त आयोजन के मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम अपने संस्था के माध्यम से संस्था के सदस्यों के साथ अपने मित्रजनों को आमंत्रित कर फलीभूत हुए हैं। हमारे मित्र जनों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमारा मान तथा हौसला को बढ़ाया है।
हम सब मिलकर दही, चूड़ा, गुड, तिलकुट तथा मिक्चर का खूब आनंद के साथ मजे लिए। उन्होंने शामिल सदस्यों व मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा बताया कि आगामी मार्च में सुदर्शन चैनल के प्रमुख सुरेश चौहान को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देने की भी बात कही है। मुझे उम्मीद है कि आगामी मार्च में उनके सानिध्य में संस्था के द्वारा बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। आप सबों का मेरे अथवा मेरी संस्था के प्रति प्रेम इसी तरह बना रहे, यही हमारी आकांक्षा है।

मैं अपनी संस्था की ओर से एक बार पुनः आप सबों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। वहीं राष्ट्रवादी सुनील कुमार सिंह ने उक्त आयोजन में आमंत्रित करने के लिए अपने मित्र सह संस्था के अध्यक्ष प्रेम वर्मा को बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी राष्ट्रवादी संस्था मातृभूमि खूब मजबूत हो, आगे बढ़े आसमान की बुलंदियों को छुए ताकि राष्ट्रहित व समाज हित में संस्था द्वारा जनकल्याणकारी कार्य होती रहे।
यही हमारी शुभकामना है। उक्त मौके पर उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।










