Rashifal 06 February 2024 : आज षटतिला एकादशी व्रत रखा जाएगा, इस दिन व्याघात योग, हर्ष योग और ज्येष्ठ नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों को षटतिला एकादशी पर श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साथ ही संकट हरता हनुमान जी से जबरदस्त लाभ होगा

मेष राशिआज आपके घर में क्लेश हो सकता है, लापरवाही बिलकुल नहीं बरतें, अपनी प्रॉपर्टी के पेपर्स संभाल कर रख दें। सेहत का ध्यान रखें अपनी एकग्रता बनाये रखें नहीं तो दुर्घटना होने की सम्भावना है। वाहन चलते समय और सड़क पर चलते समय खास ध्यान रखें।उपाय :- आज आप सुंदरकांड का पाठ करें।भाग्यांक :- 1शुभ रंग :-

Feb 05, 2024 - 21:58
Updated: 2 years ago
0 0
rashifal-06.jpg

मेष राशि
आज आपके घर में क्लेश हो सकता है, लापरवाही बिलकुल नहीं बरतें, अपनी प्रॉपर्टी के पेपर्स संभाल कर रख दें। सेहत का ध्यान रखें अपनी एकग्रता बनाये रखें नहीं तो दुर्घटना होने की सम्भावना है। वाहन चलते समय और सड़क पर चलते समय खास ध्यान रखें।
उपाय :- आज आप सुंदरकांड का पाठ करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- लाल

वृष राशि
आज आपके भाग्य वृद्धि के योग है, परन्तु जो भी काम करें सोच समझकर करें, आपकी विश्लेषण से किया हुआ काम आपको आज अपार लाभ देगा। आपके भाई बहनो से आज आपको सहयोग मिलेगा। कारोबार मई वैसे तो सब सही रहेगा पर आपको अपने विरोधियों से बचना होगा।
उपाय :- आज आप गुड़ और चने की दाल पुजारी को दान करें।
भाग्यांक :- 2
शुभ रंग :- पीला

मिथुन राशि
आज आपके अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आँख से जुड़ा कोई रोग भी आपको हो सकता है। दोपहर के बाद आपकी स्तिथि में काफी सुधर होगा। जीवनसाथी का आपके परिवार के अन्य लोगो क साथ मनमुटाव हो सकता है, समझदारी से किया गया बीच बचाव मतभेद ख़त्म भी कर देगा।
उपाय :- आज आप घर से सौंफ और मिश्री खा कर निकलें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- सफेद

कर्क राशि
आज आपको धनलाभ होगा और खर्च भी होगा। परन्तु धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक होगा। परन्तु ये ध्यान रहे की आज कही पूँजी ना लगाए अर्थात कही निवेश ना करें। आपके साथ काम करने वाले लोग आपका सहयोग करेंगे। आजका दिन आप परिवार और दोस्तों के साथ बिताएंगे।
उपाय :- आज आप शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करें।
भाग्यांक :- 2
शुभ रंग :- सिल्वर

सिंह राशि
आज आपके विदेश जाने का सपना पूरा होने वाला है। कारोबार में समिल्लित लोगो को आज अधिक लाभ होगा। बच्चों की तरक्की के फलस्वरूप आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने स्वस्थ पर पूरा पूरा ध्यान जरूर दे।
उपाय :- आज आप गाय को हरा चारा खिलाएं उनकी सेवा करें ।
भाग्यांक :-1
शुभ रंग :- गुलाबी

कन्या राशि
कारोबार मे सफलता मिलेगा और आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नये वाहन खरीदने का योग बन रहा है। साथ ही आपके घूमने जाने का भी योग बन रहा है। आज आपका पूरा दिन मनोरंजन और मौज मस्ती मे बीतेगा।
उपाय :- आज आप खुद अपने हाथों से पौधों को पानी दें।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- भूरा

तुला राशि
आज आपका मूड इमोशनल (भावुक) रहेगा। अगर आपकी माता वृद्धा है है तो उनकी सेहत बिगड़ने की आशंका है, इसलिए आज उनका खास खयाल रखें। छोटे बच्चों से तालमेल बना कर रखें और उनसे कोई विवाद ना ही करें, साथ ही आज गहरे पानी वाले स्थान से दूर रहें और अगर ऐसी जगह पे जाना हो तो अपने साथ सहायता उपकरण जरूर लें जाये।
उपाय :- आज आप घर में अगर कोई वृद्धा है, तो उनको कोई उपहार या उनके पसंद का कोई व्यंजन खिलाये।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- बैंगनी

वृश्चिक राशि
आज आप सोच - समझकर बोलियेगा वरना तकरार बढ़ेगी। सेहत भी बिगड़ने की सम्भावना है। दोपहर के बाद अचानक कही की यात्रा करनी पद सकती है। किसी प्रियजन से आज आपको उपहार मिलेगा, यह उपहार कोई वास्तु अथवा किसी शुभ समाचार के रूप में मिलेगा।
उपाय :- आज आप लाल झंडा लाल चुनरी श्रृंगार दुर्गा मां के मंदिर में चढ़ाये।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- नारंगी

धनु राशि
आपके दफ्तर अथवा आपके व्यवसाय क्षेत्र में आज आपके काम की सराहना होगी, साथ ही आपके प्रमोशन का योग भी बन रहा है। आज आपका स्वस्थ भी अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से किसी छोटी सी बात पर तू-तू मैं-मैं हो सकती है, पर यह ज़्यादा देर तक नहीं रहेगा और दोनों में सुलह हो जाएगी।
उपाय :- आज आप आज गेहूँ का आटा दान करें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- सफेद

मकर राशि
आज आपकी नयी आर्थिक योजनाएं बनेगी, जिस से आने वाले समय में आपको अपार धन लाभ होगा। आज आपके साथ ऐसी घटना होगी जिस से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत में सुधर होगा।
उपाय :- आज आप तुलसी के पेड़ में जल चढ़ाएं।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- काला

कुम्भ राशि
अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाह रहे, तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपके सभी काम पूरे होंगे, आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा, जो लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करते है, वो भी आपसे परास्त होकर घुटने टेकेंगे। किसी करीबी दोस्त से लाभ मिलेगा।
उपाय :- आज आप हनुमान जी की आराधना करें।
भाग्यांक :- 9
शुभ रंग :- सफेद

मीन राशि
अगर आज आप कारोबार के लिए यात्रा करने की सोच रहे है, तो जरूर करें दिन शुभ है, आपने यात्रा की योजना आने वाले समय में बनायीं थी, तो उसे आज ही कर लें। आपके रुके हुए राशि भी आज आपको मिल सकेंगे। आपके तरक्की का भी अच्छा योग बन रहा है, दोस्तों से भी सुखद मुलाकात होगी और पुरानी रंजिशें दूर होंगी।
उपाय :- आज आप सफ़ेद मिठाई का दान करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- गुलाबी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User