जगजीवनपुर अमरिया विद्यालय की पीएम बनी संध्या व शिक्षामंत्री बनी अंशिका

रायबरेली : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 सितंबर को काल्पनिक पात्र मीना का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यालयों में मनाया गया। मीना के जन्मोत्सव पर सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया के बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने मीना बनी बेटी के साथ में केक

Sep 24, 2025 - 15:34
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-24-at-7.50.00-PM.jpeg

रायबरेली : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 सितंबर को काल्पनिक पात्र मीना का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यालयों में मनाया गया। मीना के जन्मोत्सव पर सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया के बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने मीना बनी बेटी के साथ में केक काटा। इसके साथ ही बाल संसद का गठन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विद्यालय की छात्राओं ने मीना के जन्मदिन पर विद्यालय को गुब्बारो झालरों से सजाया था।

मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने कहा कि छात्राओं को मीना के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और साथ ही उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों से भी परिचित कराया। उन्होंने बताया कि बाल संसद के गठन में प्रधानमंत्री के रूप में संध्या, उप प्रधानमंत्री शशि, गृह मंत्री शिवांशी, शिक्षा मंत्री आंशिका, जल एवं कृषि मंत्री जतिन, पुस्तकालय मंत्री लक्ष्मी, खेल मंत्री आरती, सांस्कृतिक मंत्री नन्दनी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री विवेक, अनुशासन मंत्री मानसी, निधि, अमिता, कृष्णा, माया, देवेंद्र, आरुप, आराध्या, शुभी, अंकुश बनाए गए है। विद्यालय की मीना मंच प्रभारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों को मीना मंच के गठन व कार्य प्रणाली से परिचित कराया।

प्रधानाध्यापक रफत फात्मा ने बताया कि मीना मंच की बालिकाएं विद्यालय की उपस्थिति बढ़ाने छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने व अन्य अवसरों पर सराहनीय कार्य करती हैं। अध्यापिका रेनू देवी ने लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज, स्वास्थ्य एवं सफाई, बालश्रम, सामाजिक बुराइयों के प्रति विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस मौके पर रामावती, विमला, कृष्ण कुमार, यासीन, अनन्या, अमृता, आयुष, शिवांसी, आयुषी, आरती आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User