सई नदी में डूबा किशोर, 8 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

रायबरेली गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहाने गया एक किशोर सई नदी में डूब गया घटना से मचे हड़कंप के बाद परिजनों के साथ ग्रामीण और गोताखोर नदी में कूदकर खोजने की कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। यहाँ थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार को मां की तेरहवीं के बाद स्नान करने गए 17 वर्षीय

Sep 01, 2025 - 15:50
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-01-at-7.01.01-PM.jpeg

रायबरेली गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहाने गया एक किशोर सई नदी में डूब गया घटना से मचे हड़कंप के बाद परिजनों के साथ ग्रामीण और गोताखोर नदी में कूदकर खोजने की कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

यहाँ थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार को मां की तेरहवीं के बाद स्नान करने गए 17 वर्षीय अक्षत द्विवेदी पुत्र राघव राम द्विवेदी का पैर फिसल गया, जिससे वह सई नदी के गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। हादसे के पांच घंटे बीत जाने के बाद भी गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इस लापरवाही से ग्रामीणों और परिजनों में गहरी नाराज़गी है। नदी किनारे रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते गोताखोरों की टीम भेजी जाती तो शायद किशोर को बचाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग अपने स्तर पर तलाश जारी रखे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User