24th Jharkhand Pedicon : 7 नवंबर से रांची में आईएपी द्वारा तीन दिवसीय 24वां झारखंड पेडिकॉन का आयोजन

तीन दिवसीय झारखंड पेड़ीकॉन 2025 में बच्चों के विस्तारित पोषण और आनुवंशिक रोगों पर होगी विशेष चर्चा, कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए डॉक्टर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित अनुभवों को करेंगे साझा

24th Jharkhand Pedicon : इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) रांची द्वारा तीन दिवसीय 24वां झारखंड पेडिकॉन का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक रांची के ओरमांझी में किया जायेगा। इसमें देश से करीब 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे। गुरुवार को आईएमए भवन में प्रेसवार्ता कर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. शैलेश और डॉ. परमानंद ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।

जहां बताया गया कि जयपुर से डॉ रजत मालोत,एम्स नई दिल्ली से डॉ जेपी मीणा, एम्स जम्मू से डॉ कुशदेव, कोलकाता से डॉ सुब्रतो डे, जयपुर से डॉ शिवराज सिंह, हैदराबाद से डॉ अर्पणा चंद्रशेखरण, डॉ जयंत, विजाग से डॉ शाइन सुनील किशोर, नागपुर से डॉ वसंत कलत्कर, दिल्ली से डॉ नीलम मोहन और डॉ अमरेश गुप्ता का नाम शामिल है। आईपी की ओर से शिशु चिकित्सा से जुड़े देश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर का अनुभव और क्षेत्र में होने वाले विकास के नई जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए पेड़ीकॉन 2025 का आयोजन हो रहा है।

बिहार झारखंड के आलवा देशभर से डॉक्टर इसके भाग लेंगे। तीन दिवसीय झारखंड पेड़ीकॉन 2025 में बच्चों के विस्तारित पोषण और आनुवंशिक रोगों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। जिसमें गुर्दे से संबंधित रोग, हृदय रोग, लीवर, पीलिया, बच्चों में होने वाले मोटापा, चर्म रोग से जुड़े लक्षण, सांस से संबंधित बीमारियां शामिल है। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए डॉक्टर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित अनुभवों को साझा करेंगे। जिसका लाभ बच्चों के बेहतर इलाज में मिलेगा।

कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन समिति सदस्य डॉ कृष्ण कुमार, डॉ अरुण कुमार शर्मा, डॉ ओपी मंसारिया, अध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, डॉ पी के गुप्ता, सचिव डॉ राजेश कुमार (बालपन), जॉइंट सेक्रेटरी डॉ शक्तिपाद, डॉ पार्थ कुमार चौधरी, डॉ प्रेम रंजन, डॉ शैलेश चंद्रा, डॉ श्याम सिडाना, डॉ अनिताभ कुमार, डॉ परमानंद कांशी, डॉ किरण शंकर दास की खास भूमिका है।

Other Latest News

Leave a Comment