Banda : अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित यूजीसी एक्ट 2026 का उद्देश्य भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और संविधान सम्मत बनाना है। पार्टी का मानना है कि इस कानून के लागू होने से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक मानकों का एकीकरण होगा, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी और विद्यार्थियों के हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि एससी/एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले जातीय अपमान और भेदभाव की घटनाओं पर रोक लगाने में यह अधिनियम सहायक साबित हो सकता है।
अपनी जनता पार्टी ने देशहित और छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए यूजीसी विधेयक 2026 का समर्थन किया है। पार्टी ने राष्ट्रपति महोदय से आग्रह किया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव और हिंसा की घटनाओं को समाप्त करने के लिए यूजीसी विधेयक 2026 को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और समान अवसर सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है, जिससे देश के युवाओं को एक सुरक्षित और समान वातावरण मिल सके।










