Hathras : हाथरस सोशल मीडिया पर जातिगत विद्वेष फैलाने की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Hathras : हाथरस जनपद के थाना सासनी के अंतर्गत सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा जाति विशेष के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में जागरूक ग्रामीणों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क

Jan 31, 2026 - 13:18
Updated: 6 months ago
0 0
Hathras.jpg

Hathras : हाथरस जनपद के थाना सासनी के अंतर्गत सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा जाति विशेष के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में जागरूक ग्रामीणों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम नगला गढू निवासी योगेश कुमार विमल पुत्र स्व. भोला विमल द्वारा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ऐसी पोस्ट साझा की जा रही हैं, जो समाज में जातिगत वैमनस्य और आपसी कड़वाहट पैदा करने वाली हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी द्वारा प्रसारित की जा रही आपत्तिजनक सामग्री से क्षेत्र का सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की प्रबल आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस कृत्य को कानूनन दंडनीय अपराध बताते हुए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस दौरान मनोज पाठक, सुरेश चंद, कोमल पाठक, अनूप पाठक, देवेन्द्र शर्मा, विकास शर्मा, प्रदीप शर्मा, संचित उपाध्याय, प्रेम शर्मा और राघव शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस मामले में संज्ञान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User