Sambhal News : संभल में हर्षोल्लास के साथ महिला शक्ति संगठन का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Sambhal : शहर के कन्या इंटर कॉलेज में महिला शक्ति संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़ी महिलाओं ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। पूरा वातावरण उल्लास, उमंग और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की व्यवस्था समिति की कोषाध्यक्ष कविता गुप्ता ने संभाली, जबकि अध्यक्षता दीपा बाष्णेय ने की। इस अवसर पर रिचा वाष्णेय, उषा आर्य, अंजना गुप्ता, मधू बाष्णेय, नीलम बाष्णेय, शशि बाष्णेय, शशि गंभीर, कुसुम लता आर्य, निशी रानी, छाया वाष्णेय, ममता, विनीता, प्रीति प्रतीक सहित संगठन की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस मौके पर अध्यक्ष दीपा बाष्णेय ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें और प्राकृतिक रंग-गुलाल से प्रेमपूर्वक एवं सुरक्षित होली मनाएं। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जिसे मिलजुल कर मनाना चाहिए।

Other Latest News

Leave a Comment